Saturday, March 20, 2021

Aadhar Number Is Not Verified PM Kisan Yojana Problem Solved



PM किसान सम्मान निधि योजना का पैसा रुका हुआ है और अभी तक आपके खाते में नहीं आया है. स्टेटस चेक करने पर Aadhar Number is Not Verified लिखा हुआ दिखा रहा है.

तो आपको PM किसान योजना में अपने आधार नंबर को वेरीफाई करना होगा. वेरीफाई करते ही आपकी जितनी भी किश्त रुकी है इस योजना में वो सभी आपके खाते में आ जाएगी.

Verify Aadhaar Number in PM Kisan Yojana


आर्टिकलपीएम किसान आधार नंबर नॉट वेरीफाईड इन हिंदी
विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
ऑफिसियल वेबसाइटPMKisan.gov.in
हेल्पलाइन नंबर011-24300606

PM Kisan Aadhaar Verification Pending

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय फॉर्म में गलती से साइबर वाला या आप गलत नाम डाल देते है. जससे आधार वेरिफिकेशन पेंडिंग या आधार नंबर नॉट वेरीफाईड का प्रॉब्लम आता है.

काई बार लोग पहले फॉर्म भर देते है और उसके बाद अपने आधार कार्ड में किसी कारणवस नाम में सुधर या बदलाव करवा लेते है. उससे भी यह आधार वेरिफिकेशन पेंडिंग का प्रॉब्लम आता है.

जिसके कारण इस योजना की 1 या 2 क़िस्त तो आपके खाते में आ जाती है लेकिन बाकी किस्ते रुक जाती है. जैसा निचे फोटो में है.

Aadhar Number is not verified problem solution - Verify Aadhar Number in PM Kisan Samman Nidhi Yojana

यहाँ पर इस महिला किसान का नाम आधार में अलग है और पीएम किसान पोर्टल पर अलग है जिसके कारण इनकी सिर्फ 1 क़िस्त आई है और बाकी रुक गई है.

इसे प्रॉब्लम को साल्व्ड करने के लिए आपको PM किसान पोर्टल पर ठीक वैसा ही नाम अपडेट करना पड़ेगा जैसा आपके आधार कार्ड में है.

PM Kisan Yojana Aadhar Card Number Verify कैसे करे?

PM किसान पोर्टल पर आधार नंबर या आधार डिटेल्स अपडेट करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करा होगा.

स्टेप #1. सबसे पहले आपको निचे बटन पर क्लिक करके PM Kisan Samman Nidhi की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है.

स्टेप #2. अब आपको बाएँ तरफ बने Farmers Corner सेक्शन में Edit Aadhaar Failure Records पर क्लिक करना है. जैसा निचे फोटो में है.

Edit Aadhaar Failure Records in PM Kisan Samman Nidhi Yojana on PMKisan.gov.in Portal

स्टेप #3. अब आपके सामने Edit Aadhaar Details का पेज खुल कर आ जायेगा, यहाँ पर आपको अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर डालना है और कैचा भरके Search बटन पर क्लिक करना है. जैस निचे फोटो में है.

Edit Aadhar Details in PM Kisan Samman Nidhi Yojana

स्टेप #4. सर्च करते ही आपके सामने उस किसान का सभी डिटेल्स खुल कर आ जायेगा. यहाँ पर आपको बाएं तरफ बने Edit बटन पर क्लिक करना है जिस निचे फोटो में है.

Solvig Aadhar Number is Not Verified Problem in PM Kisan Yojana

स्टेप #5. अब आपका जो डिटेल्स गलत है उसे सही करने के लिए निचे खली बॉक्स में सही-सही सभी जानकारी भर कर Update बटन पर क्लिक करना है. जैसा निचे फोटो में है.

Enter Correct Details for Aadhar number not verifyed in PM Kisan Yojana

नोट: यहाँ पर मैंने इस किसान बच्ची देवी का नाम और मोबाइल नंबर सुधार किया है. आप चाहे तो अन्य डिटेल्स भी सुधर कर सकते है.

स्टेप #6. अपडेट करे ही आपके सामने एक मैसेज लिख कर आ जाएगा. जिसमे लिखा होगा आपका आधार रिकॉर्ड सफलतापूर्वक अपडेट कर दिया गया है.

Aadhar Number Verify Successfully for PM Kisan Yojana

तो इस प्रकार से आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे Aadhar Number is Not Verified in PM Kisan Yojana प्रॉब्लम को साल्व्ड कर सकते है और अपने खाते में किसान सम्मान निधि योजना की किस्ते मंगवा सकते है.

Tuesday, March 16, 2021

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2021 (स्नातक) मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : - मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना

ई कल्याण बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन सुरु हो गया है | Balika Snatak Protsahan Yojana Bihar

यदि आपने भी बीते वर्ष 2020 में स्नातक (BA/B.Com/B.Sc) की परीक्षा पास की है तो आपको मिलेगी 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी.


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजन के तहत ही मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना भी आता है जिसके अंतर्गत स्नातक / ग्रेजुएशन पास करने पर लड़कियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है.

नोट: अब इस साल से यह प्रोत्साहन राशी दोगुनी हो जाएगी. यानी इस वर्ष 2021 में जितनी भी लडकियाँ स्नातक पास करेंगी, उनको 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी मिलेगी.

Mukhyamantri Balika Snatak Protsahan Yojana Bihar

योजना का नाममुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना
लाभार्थीBA/B.Com/B.Sc पास लडकियाँ
विभागई-कल्याण
ऑफिसियल वेबसाइटEkalyan.bih.nic.in
हेल्पलाइन नंबर8292825106 & 9534547098
ईमेल आईडीdbtbiharapp@gmail.com

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट

  • मार्कशीट (बीए/बीकॉम/बीएससी)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना आवेदन कैसे करे?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को पूरा करना होगा.

  1. लिस्ट में अपना नाम चेक कीजिये.
  2. अपना पंजीकरण कीजिये.
  3. यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन कीजिये.
  4. फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, कॉलेज का विवरण भरिये और दस्तावेज अपलोड कीजिये.
  5. अंत में आवेदन फॉर्म का फाइनल प्रिंट ले लीजिये.

1. बिहार बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे?

सबसे पहले तो आपको यह देखना है की आपका नाम इस बालिका स्नातक पास प्रोत्साहन योजना की लिस्ट में है या नहीं. यदि नाम है तभी आप आवेदन कर पाएंगे.

स्टेप #A. लिस्ट में नाम चेक करने के लिए निचे बटन पर क्लिक कीजिये.

स्टेप #B. आगे अपनी यूनिवर्सिटी सेलेक्ट कीजिये और खाली बॉक्स में अपने नाम का पहला तिन अक्षर (अंग्रेजी में) डालकर View बटन पर क्लिक कीजिये. जैसा निचे फोटो में है.

Check Your Name in Mukhyamantri Balika Snatak Protsahan yojana Bihar

स्टेप #C. क्लिक करते ही आपके सामने उस यूनिवर्सिटी में जितनी लड़कियों के नाम उस तिन अक्षर से सुरु होंगे वो आपके सामने आ जायेंगे. इसमें अपने नाम को देख लेना है और नोट कर लेना है. जैसा निचे फोटो में है.

Search and Find Name in Mukhyamantri Balika Snatak Protsahan yojana Bihar

यदि आपका नाम इस लिस्ट में है तो बधाई हो आपको जल्दी ही 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी मिलने वाली है.

यदि आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है और आपने 2020 में स्नातक की परीक्षा पास की है तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करें एवं उनसे अपना नाम जोड़ने का आग्रह करें.

2. बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना पंजीकरण कैसे करे?

स्टेप #1. क निचे बटन पर क्लिक करके मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के Registration पेज पर जाना है.

स्टेप #2. आगे आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, पिताजी का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल और आधार नंबर इत्यादि डालकर Register बटन पर क्लिक करना है. जैसा निचे फोटो में है.

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार पंजीकरण

स्टेप #3. सबसे रजिस्टर करते ही आपको User ID और पासवर्ड मिल जायेगा और आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुल कर आएगा.

जिसपर लिखा होगा Your are registered Successfully, Your User ID is S10034….. and Password is 725022…. | जैसा निचे फोटो में है.

Mukhyamantri Balika Snatak Protsahan yojana Bihar Registration Successful

आपको प्रिंट बटन पर क्लिक करके इसे प्रिंट कर लेना है या इसका स्क्रीनशॉट ले लेना है और Click Here to Continue पर क्लिक करना है.

इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस भी पूरा हो जायेगा. आगे आपको इसी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है.

3. बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना लॉग इन कैसे करे?

स्टेप #1. सबसे लॉग इन करने के लिए आपको निचे बटन पर क्लिक करके मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के Login पेज पर पर जाना है.

स्टेप #2. आगे आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर कैप्चा भरना है और Login बटन पर क्लिक करना है. जैसा निचे फोटो में है.

बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना लॉग इन और अप्लाई कैसे करे

स्टेप #3. क्लिक करते ही आपके सामने 5 चरणों में विभाजित पूरा आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा. जिसमे पहला चरण-पंजीकरण पहले से कम्पलीट होगा.

Mukhyamantri Balika Snatak Protsahan Yojana Bihar Login & Apply

आपको अन्य सभी डिटेल्स जैसे व्यक्तिगत जानकारी, कॉलेज का विवरण, फोटो और हस्ताक्षर, दस्तावेज इत्यादि पर क्लिक करके बारी-बारी से सभी चरणों को पूरा करना है. जैसा ऊपर फोटो में है.

अंत में आवेदन पत्र को अंतिम रूप दे पर क्लिक करके पूरा फॉर्म भर कर सबमिट कर देना है और रिसीविंग का फाइनल प्रिंटआउट निकाल लेना है या उसका स्क्रीनशॉट ले लेना है.

तो इस प्रकार से आप बड़ी ही आसानी से मुख्यमंत्री बालिका स्नातक पास प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी प्राप्त कर सकते है.

For any query and suggestion mail us on [dbtbiharapp@gmail.com]



Online Apply:

            Visit: AJAY Digital Photo Studio
                                    Lamichaur Road Hussepur

Email id: ajaydigitalsevacsc@gmail.com