Thursday, April 8, 2021

ऐसे करे बिहार में Dakhil Kharij Online Apply 2021


Dakhil Kharij Online Bihar Hindi

 Bihar Dakhil Kharij Online – बिहार में जमीन का दाखिल ख़ारिज करना अब बहुत ही आसान हो गया है, पहले की तरह अब आपको अपने जमीन का दाखिल ख़ारिज करवाने के लिए ब्लॉक में कर्मचारी का चक्कर नहीं लगाने होंगे.

क्योंकि बिहार में ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज करने की प्रक्रिया सुरु हो गई है. यदि आपने भी नया जमीन या प्लॉट ख़रीदा है और उस जमीन का दाखिल खारिज करवाना चाहते है तो यह आर्टिकल आपही के लिए है.

इस आर्टिकल में हम जानेंगे की घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से Online Dakhil Kharij कैसे करे?

Bihar Online Land Mutation 2021

आर्टिकलOnline Dakhil Kharij in Bihar
विभागराजस्व एवं भूमि सुधर विभाग
लाभार्थीबिहार के निवासी
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटBiharbhumi.bihar.gov.in
हेल्पलाइन नंबर18003456215
ईमेल आईडीemutationbihar@gmail.com

बिहार दाखिल ख़ारिज के लिए डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • जमीन का दस्तावेज
  • जमीन का रशीद
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

बिहार के किस भी जिले में दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसकी मदद से आप दाखिल ख़ारिज के लिए आवेदन कर पायेंगे.

Online Dakhil Kharij के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

स्टेप #1. सबसे पहले आपको निचे बटन पर क्लिक करके राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट के User Registration पेज पर जाना है.

स्टेप #2. रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपसे Personal Information और Address Details पूछा जायेगा.
जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड जो आप बनाना चाहते है, और आपका पूरा एड्रेस.

User Registration Form for LPC Apply & Dakhil Kharij Online Apply in Bihar

सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आपको कैप्चा फिल करना है और Register Now बटन पर क्लिक करना है. जैसा ऊपर फोटो में है.

स्टेप #3. अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना है. खली बॉक्स में ओटीपी भर कर आपको Verify OTP बटन पर क्लिक करना है.

Verify OTP for New User Registration for LPC Apply & Dakhil Kharij Online Apply in Bihar

स्टेप #4. ओटिपी वेरीफाई करते ही आपका रजिस्ट्रेशन कम्प्लीट हो जायेगा अब आपको दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसी आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा.

बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

स्टेप #1. निचे बटन पर क्लिक करके बिहार में दाखिल खारिज होने वाली वेबसाइट पर जाना है और अपना ID-पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है.

स्टेप #2. लॉग इन करने के लिए आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड जो आपने ऊपर रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था वो डालकर Login बटन पर क्लिक करना है. जैसा निचे फोटो में है.

User Login for LPC Apply & Dakhil Kharij Online Apply in Bihar

स्टेप #3. लॉगइन करते ही आपका पूरा डिटेल्स खुल कर आ जायेगा जो आपने ऊपर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरा था. उसके ठीक निचे आपको Online Apply for Mutation का एक ऑप्शन दिखेगा.

यहाँ पर आपको अपना जिला और और ब्लॉक सेलेक्ट करना है और Apply New Mutation बटन पर क्लिक करना है. जैसा निचे फोटो में है.

How to Apply Online for Dakhil Kharij in Bihar

स्टेप #4. क्लिक करते ही आपके सामने Online Mutation फॉर्म खुल कर आ जायेगा. जिसमे सबसे पहले आपको Mutation Type सेलेक्ट करना है. और Applicant डिटेल्स भरना है और Save as Draft & Next पर क्लिक करना है.

Online Mutation Form Bihar for Dakhil Kharij by Niraj For Help

स्टेप #5. नेक्स्ट करते ही आगे आपसे डॉक्यूमेंट डिटेल्स पूछा जायेगा जिसमे दस्तावेज से देख कर सभी जानकारी सही-सही भरनी है और फिर से Save as Draft & Next पर क्लिक करना है.

Document Details Fill for Dakhil Kharij Onlin in Bihar

स्टेप #6. आगे आपसे जमीन खरीदने/लेने वाले व्यक्ति का डिटेल्स और जमीन बेचने/देने वाले व्यक्ति का डिटेल्स पूछा जायेगा. जिसमे आपको उनका नाम, पिताजी का नाम, मोबाइल नंबर एड्रेस इत्यादि सही-सही भरना है.

स्टेप #7. उसके बाद आपको जमीन/प्लाट का डिटेल्स भरना है जैसे जमीन का रकवा कितना है, जमीन का खाता और खेसर नंबर क्या है. साथ ही साथ आपको जमीन की चौहद्दी भी बतानी होगी की जमीन के दक्षिण में कौन है उत्तर में कौन है पूरब में कौन है और पश्चिम में कौन है.

स्टेप #8. सब कुछ सही-सही भरने के बाद आपक Document अपलोड करना है. डॉक्यूमेंट में आपको जमीन के दस्तावेज और रशीद को एक ही PDF फाइल में स्कैन करना है. पीडीऍफ़ फ़ाइल 2MB से कम की होनी चाहिए.

सभी दस्तावेज स्कैन करके अंत में अपलोड करेक दाखिल ख़ारिज फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है.

स्टेप #9. सबमिट करते ही आपका दाखिल ख़ारिज का ऑनलाइन आवेदन कंप्लीट हो जायेगा और आपको एक रेसविंग देखने को मिल जाएगी.

जिसका एक प्रिंट आउट निकलकर आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है.


10th Pass मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार 2021 Online Apply


10th Pass मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार

 यदि आपने भी इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 2020-21 में 1st या 2nd डिविजन से पास किया है, तो बिहार सरकार की तरफ से आपको 10 हजार और 8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी जल्दी ही मिलने वाली है.

प्रत्येक वर्ष बिहार सरकार 10th Pass मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत सभी लड़के और लड़कियों को प्रोत्साहन राशी वितरित करती है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन Ekalyan.bih.nic.in की वेबसाइट पर होता है.

Mukhymantri Balak Balika Protsahan Yojana 2021

आर्टिकलमुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना बिहार
लाभार्थीदसवीं पास लड़के एवं लडकियाँ
विभागई कल्याण विभाग बिहार सरकार
ऑफिसियल वेबसाइटEdudbt.bih.nic.in
हेल्पलाइन नंबर+91 8292825106 & +91 7004360147
ईमेल आईडीmkuynic@gmail.com

Bihar 10th Pass प्रोत्साहन योजना में किसको कितनी राशी मिलेगी?

10th पास मुख्यमंत्री बालक-बलिक प्रोत्साहन योजना के तहत फर्स्ट डिविजन से पास सभी लड़के एवं लड़कियों को 10,000 रुपये और सेकेंड डिविजन से पास सिर्फ ST एवं SC कैटेगरी के लड़के एवं लड़कियों को 8,000 रुपये की प्रोत्साहन राशी मिलेगी.

क्र.डिविजनप्रोत्साहन राशी
11st डिविजन
(लड़का/लड़की किसी भी जाती का)
10 हजार रुपये
22nd डिविजन
(लड़का/लड़की सिर्फ ST और SC जाती का)
8 हजार रुपये

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रो को हाई स्कूल के चक्कर नहीं लगाने होंगे और न ही स्कूल में जाना होगा. मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन Online होगा.

मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन के लिए डाक्यूमेंट

  1. 10th मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक खाता
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर