भारत सरकार ने देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोरोना की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया है. वैक्सीन लगवाने लिए आपको Covid Vaccine Registration Online करना होगा.
ऐसे में यदि आप भी घर बैठे अपने मोबाइल से कोविड वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़िए.

COVID-19 Vaccine Registration 2021 Hindi
| आर्टिकल | कोविड-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन हिंदी में |
| लाभार्थी | सभी भारतीय लोग |
| ऑफिसियल वेबसाइट | CoWin.gov.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 011-23978046 & 1075 |
| ऑफिसियल ऐप | Aarogyasetu & Umang |
Covid Vaccine Registration क्यों करे?
कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए एवं इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए आपको कोरोना की वैक्सीन जरुर लगवानी चाहिए.
वैसे तो यह वैक्सीन प्राइवेट हॉस्पिटल में आपको बिना रजिस्ट्रेशन के भी मिल जाएगी लेकिन उसके लिए आपको काफी ज्यादा पैसा देना पड़ेगा.

यदि आप फ्री में या बिलकुल कम फीस दे कर कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहते है
तो आपको Covid Vaccine Registration करना होगा और अपने नजदीकी हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट ले कर समय से जा कर वैक्सीन लगवा लेना है.
COVID Vaccine Registration 18+ कैसे करे?
18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो कोविड वैक्सीन रजिस्ट्रेशन तिन तरीको से कर सकते है जो निम्नलिखित है.
- CoWin.gov.in की वेबसाइट से.
- Aarogyasetu App से.
- Umang App से.
आगे इस आर्टिकल में आप जानेंगे की इन तीनो तरीको से घर बैठे ऑनलाइन कोविड-19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
CoWin.gov.in वेबसाइट से Covid Vaccine Registration कैसे करे?
स्टेप #1. सबसे पहले आपको निचे बटन पर क्लिक करके CoWin – Winner Over COVID-19 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है.
स्टेप #2. आगे आपको ऊपर दाहिने तरफ बने Register/ Sign In yourself बटन पर क्लिक करना है.

स्टेप #3. अब आपको अपना मोबाइल नंबर डाल कर Get OTP पर क्लिक करना है और OTP वेरीफाई करना है.

स्टेप #4. आगे आपको Register Member पर क्लिक करना है. आप एक मोबाइल नंबर से सिर्फ 4 लोगो का ही रजिस्ट्रेशन कर सकते है.

नोट: यदि आपके घर में 4 से अधिक लोग है तो आप दुसरे नंबर से लॉग इन या साइनअप करके और चार लोगो का रजिस्ट्रेशन कर सकते है.
स्टेप #5. आगे आपको ID Proof में आधार कार्ड चुनना है और आधार नंबर के साथ अपना नाम जन्मतिथि इत्यादि भर कर Register बटन पर क्लिक करना है.

स्टेप #6. रजिस्टर करते ही आपका रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक कंप्लीट हो जायेगा. अब वैक्सीन लगवाने के लिए Appointment Schedule करना है. जिसके लिए आपको Schedule बटन पर क्लिक करना है.

स्टेप #7. अब आपको अपना पिन कोड डालकर सर्च करना है और देखना है की आपके आस-पास किन हॉस्पिटल में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध है.

स्टेप #8. पिनकोड के जरिये सर्च करने पर आपको हॉस्पिटल की लिस्ट एवं वहाँ उपलब्ध वैक्सीन की डोज की स्थिति पता चल जाएगी.
आप जिस तिथि को वैक्सीन लगवाना चाहते है उस तिथि के नीचे बने ग्रीन बटन पर क्लिक करके आप वैक्सीन लगवाने के लिए रेजिस्ट्रेशन कर सकते है.

तो इस प्रकार से आप CoWin.gov.in वेबसाइट से कोरोना की वैक्सिन लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.